It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमजीएच परिसर सहित दो स्थान पर मिले दो शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में मौत के दो अलग-अलग मामलों ने पुलिस और प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। जहाँ एक तरफ एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के ही पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हडक़ंप मच गया है। पहली घटना में दूदाराम नाम के व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाए जाने के बाद राजकीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, दूसरी घटना जिला अस्पताल परिसर के भीतर ही हुई, जहाँ पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर लिया है। अज्ञात शव की पहचान के लिए आस-पास के थानों में सूचना भेज दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।  

अन्य सम्बंधित खबरे