It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रंजिश में हमला और मोबाइल लूट के आरोपी पूर्व महिला सरपंच के दो बेटे गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। करेड़ा थाना पुलिस ने करीब आठ महीने पुराने एक मारपीट और मोबाइल लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूर्व महिला सरपंच के दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिन्होंने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला किया था। मामला 25 मई 2025 का है, जब शिवपुर निवासी गहीलाल गुर्जर गांव के चौराहे पर बैठा था। तभी आरोपियों ने बाड़े की दीवार को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते उन पर हमला कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए देवीलाल और उसके भाई मुकेश मेवाड़ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी मनीष की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है, चाहे उनका रसूख कुछ भी हो।

अन्य सम्बंधित खबरे