It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शहर में बैट्रियां चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, 40 से अधिक चोरियों का किया खुलासा
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में पिछले कुछ समय से वाहनों की बैट्रियां चोरी होने की वारदातों पर लगाम लगाते हुए सुभाषनगर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी कैलाशकुमार बिश्नोई ने बताया कि 25 जनवरी को आरके कॉलोनी से हुई एक चोरी की रिपोर्ट के बाद पुलिस सक्रिय हुई। जांच के दौरान पुलिस ने विक्रम सिंह उर्फ मोंटू और नरेश उर्फ नन्नू नाथ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रात के समय शराब पीने के बाद निकलते थे और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अन्य गाडिय़ोंं से बैट्रियां चुराते थे। आरोपियों ने अब तक 40 से अधिक बैट्रियां चुराने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए आरोपियों में से नरेश के खिलाफ 2011 से अब तक करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे चोरी का माल बरामद करने के प्रयास कर रही है। इस गिरफ्तारी से शहर में वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है।

अन्य सम्बंधित खबरे