
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। बिजोलिया पुलिस ने करीब डेढ़ साल (18 महीने) से पुलिस को चकमा दे रहे मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी अजय सिंह को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा है। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर फरार चल रहा था। मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त 2024 को बिजोलिया निवासी मांगीलाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 30 अगस्त को वे विंध्यावासनी माताजी मंदिर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दर्शन करने गए थे, जहाँ से अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक पार कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली थी, लेकिन मुख्य आरोपी अजय सिंह पुत्र हनुमान सिंह राजपूत, निवासी लांबा पीपल (जिला बूंदी), फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी और आखिरकार 18 महीने बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ बिजोलिया पुलिस का यह अभियान रंग ला रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी से न केवल पुराने मामले का पटाक्षेप हुआ है, बल्कि अन्य चोरी की वारदातों में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14