
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। फाल्गुन मास की पावन ग्यारस को लेकर काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2026 की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। खाटू श्याम की परंपरा और आस्था को साकार करते हुए इस बार भीलवाड़ा में ऐसा भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भक्ति के साथ सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत 22 फरवरी 2026 (रविवार) को काशीपुरी धाम परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान को श्याम बाबा की सच्ची सेवा का स्वरूप दिया गया है, ताकि भक्ति के साथ मानवता की सेवा का संदेश समाज तक पहुँचे। पोद्दार ने आगे बताया कि महोत्सव में 26 फरवरी 2026 को अखंड ज्योत पाठ होगा। 27 फरवरी 2026, फाल्गुन शुक्ल ग्यारस के पावन अवसर पर प्रात: भव्य श्रृंगार दर्शन एवं विशेष आरती के बाद श्याम भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन सायं 7:15 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मोनू दुग्गा एवं पंकज पाटीदार अपने भजनों से भक्तों को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे। महोत्सव का समापन 28 फरवरी 2026 को कीर्तन एवं महाआरती के साथ किया जाएगा। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर कलयुग देव बाबा श्याम के भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रक्तदाता को यह भावना दी जाएगी कि उसका रक्त किसी ज़रूरतमंद के लिए स्वयं श्याम बाबा का आशीर्वाद बनेगा। एक यूनिट रक्त किसी अनजान जीवन को बचा सकता है और यही श्याम भक्ति का सच्चा स्वरूप है। समिति के अनुसार महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को खाटू धाम की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया जाएगा। फूलों की सजावट, भजनों की गूंज, निशान यात्रा और रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के साथ यह आयोजन भीलवाड़ा को कुछ दिनों के लिए श्याम नगरी में परिवर्तित कर देगा। अंत में श्री श्याम सेवा समिति (रजि.), काशीपुरी धाम ने समस्त श्याम प्रेमियों एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को रक्तदान शिविर में सहभागी बनें तथा फाल्गुन ग्यारस को हारे के सहारे के इस पावन महोत्सव में पधारकर बाबा श्याम की कृपा प्राप्त करें।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14