
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। वरिष्ठ नागरिक भवन में स्वच्छता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के. के. गुप्ता डूंगरपुरने नारी शक्ति की बैठक को संबोधित करते हुए घर से कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन), पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा सडक़ पर कचरा नहीं फेंकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डूंगरपुर देश का प्रथम स्वच्छ शहर बना है, उसी प्रकार भीलवाड़ा भी स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है, यदि सभी नागरिक जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें। के. के. गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पॉलीथिन में भोजन सामग्री भरकर सडक़ पर फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि यह गौमाता के जीवन के लिए भी खतरा बनता है। ऐसा कृत्य पाप के समान है और इससे बचना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में नारी शक्ति प्रमुख साधना मेलाना ने संचालन किया तथा स्वागत भाषण मदन खटोड़ ने दिया। इस अवसर पर विजया सुराणा, शोभिका जागेटिया, मंजू चेचन, मंजू पालीवाल, डॉ. ऊषा अग्रवाल, सीमा चौधरी, गरिमा जैन, सुशील डांगी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विनोद मेलाना ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14