It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विधायक व साथियों पर पथराव का मामला, 5 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 07-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले की रायपुर ग्राम पंचायत के खेमाणा में विधायक व समर्थकों पर हुए हमले और पथराव के मामले में पुलिस ने बीती रात 5 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, मुख्य मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें अभी भी अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जानकारी के अनुसार विधायक लादूलाल पितलिया के समर्थक रूपचन्द्र गाडरी, रतनलाल सुथार और रतनलाल जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान विद्यालय के द्वार पर भीड़ ने विधायक की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया और पीछे चल रही समर्थकों की कार पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने गल्यावडी गांव तक समर्थकों का पीछा कर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने 14 नामजद और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 लोगों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मुकदमे से जुड़ेे आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे