It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा पहुंचे भीलवाड़ा, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
By Lokjeewan Daily - 09-02-2026

- कानून-व्यवस्था की कर रहे है समीक्षा
- अपराधियों पर कसेगा कड़ा शिकंजा
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा डीजीपी शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर औपचारिक सम्मान प्रदान किया गया। औपचारिक स्वागत के बाद डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सीधे पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए। यहां वे अजमेर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर रहे है। बैठक में रेंज एवं जिले की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण, आगामी चुनौतियों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक के दौरान डीजीपी शर्मा अजमेर रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में लंबित मामलों के निस्तारण, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई तथा जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा करेंगे। डीजीपी के इस दौरे को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। पुलिस लाइन में आयोजित संपर्क सभा के माध्यम से डीजीपी शर्मा पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से संवाद करेंगे तथा उनके सुझावों और समस्याओं को भी सुनेंगे।  

अन्य सम्बंधित खबरे