
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। रायला-अजमेर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के सरैरी के निकट सोमवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। भीलवाड़ा से कांवडय़िास स्थित त्रिदेव महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रही स्कूटी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान रेखा पुत्री गणपत लाल बलई (25) एवं सीता पत्नी रामावतार धोबी (45) के रूप में हुई है। बताया गया है कि सीता के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवती चंचल पिता सोहनलाल नायक (23) को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर भीलवाड़ा से त्रिदेव महादेव मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। जैसे ही उनकी स्कूटी सरैरी के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और महिलाएं सडक़ पर दूर जा गिरीं। घटना की सूचना मिलते ही गुलाबपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हाईवे एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रेखा और सीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।मृतकों के शव रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया।पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रक चालक ने यातायात नियमों का पालन किया था या नहीं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16