It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वैश्य फेडरेशन ने बालिका को भेंट की सिलाई मशीन
By Lokjeewan Daily - 12-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। वैश्य फेडरेशन महिला संगठन द्वारा सेवा कार्यों की कडी में एक जरूरतमंद बालिका को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। संगठन की इस पहल का उद्देश्य बालिका को स्वरोजगार से जोडक़र उसके परिवार के भरण-पोषण में मदद करेगा। संगठन की अध्यक्ष लीला राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हरी सेवा धाम धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम हंसा राम जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व सभापति व संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू रहीं। यह सिलाई मशीन उषा अग्रवाल के विशेष सहयोग से प्रदान की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक महिला को हुनरमंद बनाना पूरे परिवार को आर्थिक संबल देने के समान है। मशीन पाकर बालिका के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसने संगठन का आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य के दौरान संगठन की गुणमाला अग्रवाल, स्नेहलता पटवारी सहित कई गणमान्य सदस्याएं उपस्थित थीं। सभी ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य सम्बंधित खबरे