It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भीलवाड़ा से खाटूधाम के लिए 11 दिवसीय पदयात्रा रवाना
By Lokjeewan Daily - 12-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री श्याम युवा मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में भीलवाड़ा से खाटूधाम के लिए अष्टम श्याम निशान पदयात्रा' मंगलवार सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। पदयात्रा का शुभारंभ शास्त्री नगर स्थित श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद हुआ। मंडल अध्यक्ष विवेक बेरीवाला ने बताया कि यह यात्रा 285 किलोमीटर लंबी है, जो भीलवाड़ा से शुरू होकर लांबिया, गुलाबपुरा, नसीराबाद और रेनवाल होते हुए 20 फरवरी को खाटूधाम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 15 फरवरी को भोजियावास में सुंदरकांड पाठ और 19 फरवरी को ग्राम पचार में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। यह यात्रा सांप्रदायिक सौहार्द और भक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़ रही है। 

अन्य सम्बंधित खबरे