
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार जिले के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रियंक जैन को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, दीर्घकालीन अनुभव एवं कार्यकुशलता को देखते हुए वरिष्ठ विशेषज्ञ मनोरोग के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस पदोन्नति की सूचना मिलते ही चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है। डॉ. जैन पिछले कई वर्षों से शासकीय चिकित्सा सेवाओं में कार्यरत हैं तथा उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभागीय दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उनके प्रयासों से अनेक जटिल रोगियों को लाभ मिला है। पदोन्नति के उपरांत सहकर्मियों, अधीनस्थ कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ विशेषज्ञ के रूप में डॉ. जैन अपने अनुभव और विशेषज्ञता से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा जनसेवा के उद्देश्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। डॉ. जैन ने इस अवसर पर शासन एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16