
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 15 को 31 विद्वानों के सानिध्य में चार प्रहर की विशेष पूजा
- मंदिर में 71 साल से अनवरत जारी है हर-हर महादेव की गूंज
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी का शिवालय इस बार महाशिवरात्रि पर आस्था के अनूठे रंग में रंगा नजर आएगा। पिछले 71 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 24 घंटे अनवरत हर-हर महादेव की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय होगा। 15 फरवरी फाल्गुन कृष्ण तेरस को आयोजित होने वाले महामहोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी रहे स्वर्गीय पंडित गोविंद शर्मा की ओर से पांच दशक पहले मार्बल की चौकी पर विराजित शिव परिवार से शुरू हुआ यह सफर आज शिवालय के रूप में आस्था का केंद्र बन चुका है। इस बार के आयोजन में सबसे विशेष बात यह है कि केदारनाथ धाम के पंडित सुभाष शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। रात 9 बजे से भोर होने तक चारों प्रहरों की विशिष्ट पूजा होगी। अनुष्ठान राघव शर्मा, केशव शर्मा और युगराज शर्मा के सानिध्य में 31 विद्वान पंडितों की ओर से संपन्न कराया जाएगा।
रात्रि जागरण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अलग-अलग द्रव्यों से रुद्राभिषेक होगा। इसमें मुख्य रूप से गन्ने का रस, दूध, शहद और गंगाजल शामिल हैं। रविवार सुबह मंगला आरती के साथ ही महोत्सव का आगाज होगा। पंडित आशुतोष शर्मा का कहना है कि यह आयोजन केवल एक पूजा नहीं, बल्कि 71 वर्षों की परंपरा और विश्वास है। केदारनाथ धाम के विप्रों और 31 पंडितों के मंत्रोच्चार से वातावरण शुद्ध और पवित्र होगा।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16