It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

प्रेम-प्रसंग विवाद, दूसरे दिन भी मोर्चरी पर जारी रहा परिजनों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी पर
By Lokjeewan Daily - 12-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग जगदीश दरोगा (55) की उदयपुर में इलाज के दौरान मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी पर परिजनों और समाज के लोगों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। परिजनों ने दूसरे दिन भी प्रशासन से दो-टूक कहा कि जब तक सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और न ही शव उठाएंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज, उपखंड अधिकारी संजना जोशी और डीएसपी राहुल जोशी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। अस्पताल परिसर और चतरपुरा गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यहा था पूरा मामला
1 फरवरी को चतरपुरा निवासी हिम्मत सिंह दूसरे समाज की युवती के साथ चला गया था। इससे आक्रोशित पक्ष ने हिम्मत सिंह के घर पर हमला कर तोडफ़ोड़ की और आगजनी की। इस हमले में बीच-बचाव करने आए हिम्मत के पिता जगदीश दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में परिवार की अन्य महिलाएं—गीता देवी (70), सीमा (23), लाडी देवी (50)—और पड़ोसी महावीर भी चोटिल हुए थे।
पुलिस कार्रवाई की स्थिति
पुलिस अब तक इस मामले में चतरपुरा निवासी नारायण गाडरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी रतन लाल गाडरी और शंकर गाडरी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे