
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। रामधाम के पीछे काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी भवन में आज से मानवता और सेवा के एक विशाल अध्याय की शुरुआत हुई। भारत विकास परिषद (स्वामी विवेकानंद शाखा) और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 56वें नि:शुल्क विशाल कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर के पहले ही दिन सैकड़ों दिव्यांगों के चेहरे उस वक्त खिल उठे, जब उन्हें वर्षों बाद चलने और सुनने का नया सहारा मिला। शिविर का शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन आशीर्वाद और सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने की। स्व. श्री मनीष काबरा की द्वितीय पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित इस शिविर में सेवा का स्वरूप हाथों-हाथ नजर आया। विशेषज्ञों की टीम ने मोबाइल वैन में मौके पर ही माप लेकर कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) तैयार किए और दिव्यांगों को पहनाए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से शिविर स्थल पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र और रोडवेज पास बनाकर दिए गए। पहले दिन ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर्स और श्रवण यंत्र पाकर लाभार्थी भावुक हो उठे। समिति के फाइनेंसिंग मैनेजिंग डायरेक्टर जे.एस. पारीक ने भीलवाड़ा की व्यवस्थाओं को अब तक की सबसे उत्कृष्ट व्यवस्थाओं में से एक बताया। परिषद के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव के.जी. सोनी व वित्त सचिव आदित्य मानसिंहका ने बताया कि 2000 से अधिक पंजीकरण होने के बावजूद प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुचारू भोजन, आवास और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक करेंगे अवलोकन
कल शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव शिविर का जायजा लेंगे। शिविर का भव्य समापन 14 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं सांसद दामोदर अग्रवाल शिरकत करेंगे। इस दौरान विधायक अशोक कोठारी भी उपस्थित रहेंगे। परिषद की टीम नरेंद्र नवाल, घनश्याम हेडा, सुरेश बिडला, रजनीकांत आचार्य ने अपील की है कि जिन दिव्यांगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे सीधे शिविर स्थल पर आकर इस सेवा यज्ञ का लाभ ले सकते हैं।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16