It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमएलवी कॉलेज में नशे में धुत प्रोफेसर के छात्रा से अभद्रता के विरोध में मातृशक्ति का फूटा गुस्सा
By Lokjeewan Daily - 16-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विभाग के सहायक आचार्य राजेंद्र सिंह यादव द्वारा नशे की हालत में छात्रा के साथ की गई छेड़छाड़ और बदतमीजी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार सुबह कॉलेज गेट पर पार्षद मधु शर्मा के नेतृत्व में मातृशक्ति ने जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पार्षद मधु शर्मा ने कॉलेज प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रोफेसर राजेंद्र यादव की करतूतों के कारण छात्राओं ने कॉलेज आना तक छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "दो दिन पहले एक छात्रा के साथ जो अमानवीय व्यवहार और छेड़छाड़ हुई, वह पराकाष्ठा है। शिक्षा के मंदिर में ऐसा व्यभिचार कतई स्वीकार्य नहीं है।" नारी शक्ति ने एकजुट होकर नारेबाजी की और स्पष्ट किया कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो मातृशक्ति उग्र आंदोलन के लिए सडक़ पर उतरेगी। प्रदर्शन में मधु शर्मा, आरती कोगटा, सुनीता कटारिया, कीर्ति सोलंकी, मनीषा जाजू, इंदू बंसल,  मधु मारू, मंजू पालीवाल, शोभिका जागेटिया, कविता छीपा, सुमन टेलर, रेखा शर्मा, गरिमा जैन, सुलक्षणा पंडित आदि मौजूद थी। गौरतलब है कि शुक्रवार को परीक्षा के दौरान आरोपी प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यादव शराब के नशे में ड्यूटी पर था। जांच के बहाने उसने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने विरोध किया और सििीढय़ां चढऩे लगी, तो प्रोफेसर ने उसे कंधे से पकडक़र नीचे खींच लिया और थप्पड़ मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यादव 1998 से कॉलेज में है और पूर्व में भी उसकी अश्लील हरकतों के कारण कई छात्राओं ने डर के मारे अपने विषय बदल लिए थे। पुलिस ने आरोपी को शराब के नशे में कार चलाते हुए पकड़ा था, जिसकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है। पुलिस ने धारा 151 के तहत उसे गिरफ्तार भी किया। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की बदतमीजी रिकॉर्ड हो गई है, जो उसके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत है। एबीवीपी और कॉलेज की अन्य छात्राओं ने भी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ऐसे शिक्षक की कॉलेज में दोबारा नियुक्ति कभी न की जाए। छात्राओं का कहना है कि सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से अब तक कई मामले दबे रहे, लेकिन अब वे चुप नहीं रहेंगी। उनकी मुख्य मांगे है कि  आरोपी प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यादव को तुरंत सेवा से बर्खास्त किया जाए। कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। पूर्व में दबी शिकायतों पर भी निष्पक्ष जांच हो। 

अन्य सम्बंधित खबरे