It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पेंच के बालाजी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया
By Lokjeewan Daily - 16-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन. बालाजी मार्केट स्थित पेंच के बालाजी मंदिर के शिवालय में महाशिवरात्रि पर्व रविवार,  को अत्यंत धूमधाम एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया तथा शिवालय को फूलों और फलों की विशेष श्रृंगार से भव्य रूप प्रदान किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रात: मंगल आरती के पश्चात शिव पूजन का शुभारंभ हुआ, जो रात्रि 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित सामूहिक पूजन में भाग लिया। प्रमुख रूप से डॉक्टर सतीश पांडे, सुमित जागेटिया, डॉक्टर अपूर्व शास्त्री, अंकित सूरिया, अरुण अग्रवाल, सुशील डांगी, रमेश खोईवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील सुराणा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। रात्रि विशेष पूजन अनुष्ठान रात्रि 9 बजे आरंभ हुआ, जो भोर &.&0 बजे तक चला। मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। विद्वान पंडितों के सान्निध्य में चार प्रहर की पूजा, आरती एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुए। इस दौरान गन्ने का रस, दूध, शहद, मिश्रित द्रव्य एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शिव महिम्न स्तोत्र एवं विभिन्न शिव स्तुतियों के पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। बीच-बीच में साकेत रामायण मंडल द्वारा आकर्षक शिव भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। केदारनाथ धाम से आए पंडित सुभाष शुक्ला की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। सुबह &.&0 बजे महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं की मंगल कामना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। संपूर्ण रात्रि चले इस आयोजन में सुनील मानसिंहका, प्रशांत मेवाड़ा, अशोक मेहता, गोपाल अग्रवाल, गजानन बजाज, प्रदीप कुमावत, मनोज बिड़ला, रमेश सोनी सहित मंदिर समिति एवं सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा। महाशिवरात्रि महोत्सव शांतिपूर्ण, श्रद्धामय एवं सफल रूप से संपन्न हुआ।

अन्य सम्बंधित खबरे