It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हरणी महादेव में महाशिवरात्रि की धूम, दूसरे दिन भी मेले में उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक संध्या आज
By Lokjeewan Daily - 16-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को भी सभी शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से हरनी और तिलस्वां महादेव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहाँ सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भगवान शिव की आराधना के इस महापर्व पर मंदिरों में विशेष साज-स’जा की गई है। भक्त  बम-बम भोले  के जयकारे लगा रहे हैं, जिससे वातावरण शिवमय हो गया है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक, हर तरफ शिव भक्ति की लहर दिखाई दे रही है और लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उत्साहित हैं। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरनी महादेव में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को अलसुबह से ही मंदिर परिसर में शिव भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन के साथ-साथ मेले और रात्रिकालीन भजन संध्या का भी आनंद लिया। नगर निगम एवं मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती से मेला क्षेत्र सुव्यवस्थित रहा। भक्त अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर दर्शन करते नजर आए। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव की विशेष चार प्रहर की पूजा-अर्चना की गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन हो सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सोमवार रात्रि 7.15 बजे मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत मनोज रिया एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेले में ब‘चों और युवाओं के लिए झूले, चकरी, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला सहित विभिन्न मनोरंजन साधन लगाए गए हैं। खाने-पीने की दुकानों, खिलौनों और सजावटी वस्तुओं की दुकानों से मेला क्षेत्र रंग-बिरंगा नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए परिवारों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मंगलवार को मेले के अंतिम दिन शाम 7.15 बजे विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हास्य कवि शुभम शिखर, दिनेश देसी घी, मनोज गुर्जर, वीर रस कवि गौरव चौहान एवं गजल गीतकार सपना सोनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य जैन करेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में जुटे हुए हैं। श्रद्धा, भक्ति और मनोरंजन का यह संगम हरनी महादेव मेले को खास बना रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे