
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल थाना क्षेत्र के भादू ग्राम में बीती रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक प्रसिद्ध मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के ताले तोडक़र वहां से चांदी का छत्र और पूजा में प्रयुक्त होने वाली अन्य कीमती सामग्री चोरी कर ली। सुबह जब चोरी का पता चला तो गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने भादू ग्राम स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर पर धावा बोला। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर मंदिर के भीतर वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मांडल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मांडल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में हुई इस चोरी से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाए।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16