
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। प्रदेश में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने तथा जयपुर में गोहत्या से जुड़े सवाल के जवाब को लेकर विधानसभा में आज भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद तीसरी बार स्थगित की गई। बीजेपी विधायक बालमुंदाचार्य ने गाय को राज्यमाता का दर्जा देने और गोवंश तस्करी से जुड़ा सवाल पूछा था। जवाब में गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गोहत्या रोकने का कानून बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा-राज्यमाता के दर्जे पर भी साफ जवाब नहीं दिया। इस बीच कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
जूली ने कहा कि-पिछले सप्ताह जयपुर में ही गोहत्या हुई। हिंगोनिया गोशाला से गाय का सिर काटकर लाए। बीजेपी नेता का उसमें नाम है। उसे बचाने की कोशिश हो रही है। सरकार उस पर क्या कार्रवाई करेगी? इस पर बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उसका गुनेहगार खड़ा है। सदन में कांग्रेस विधायक पोस्टर लहराने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने पोस्टर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां पोस्टर दिखाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप प्लानिंग करके आए हो, मुझसे फिर सहयोग की उम्मीद मत करना।
प्रश्नकाल में जूली और बेढ़म में बहस
प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक विकास चौधरी के मूल सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए 2000 कैमरे लगा रहे हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि आप दो हजार कैमरे चरणबद्ध लगाने की बात कर रहे हैं। दो हजार कैमरे तो अकेले जयपुर में चाहिए। गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के चश्मे को साफ करना चाहूंगा कि सरकार क्या-क्या कदम उठा रही है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष जूली ने तंज कसते हुए कहा कि जनता को वो चश्मा बंटवा दीजिए जिससे जाम नजर नहीं आए।
आज इन मुद्दों पर घेर सकता है विपक्ष?
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के भाषण पर भी सियासी जानकारों की निगाहें हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पिछले बजट की अधूरी घोषणाओं और बजट की घोषणाओं को फिजिबल नहीं मानने के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे। जूली पहले भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। इसके अलावा बढ़ते कर्ज, घटते विकास खर्च, योजनाओं की धीमी रफ्तार को लेकर भी जूली सरकार से सवाल करेंगे। बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली की टिप्प्णियों का मामला भी उठ सकता है। इस मामले में हंगामे के आसार हैं।
आज बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं डिप्टी सीएम
बजट बहस के जवाब के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी कई बड़ी घोषणाओं के आसार हैं। बजट में जिन जिलों के लिए विकास कामों की घोषणाएं नहीं हुई थीं उनके लिए आज घोषणाएं हो सकती हैं। वित्त मंत्री विपक्ष की तरफ से उठाए गए मुद्दों का भी जवाब देंगी। कांग्रेस विधायकों ने बजट बहस के दौरान सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और कर्ज बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। कई विभागों का बजट काटा गया है, इसे लेकर भी कई विपक्षी विधायकों ने सवाल उठाए थे।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16