
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निगम में प्रशासक राज आते ही इसका अहसास होने लगा है। निगम तीन बड़ी समस्याओं पर तीन तरफा वार कर रहा है। पहली-अतिक्रमण। दूसरी गंदगी व तीसरी सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग। निगम कई दिन से अभियान चला रहा है, यह सराहनीय कदम है। आज भी महावीर पार्क के पास से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कल भी विभिन्न बाजारों से अतिक्रमण हटाए गए। कई बाजारों में रोड चौड़ा हो गया है। लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है। दूसरी ओर दुकानदारों में इस बात को लेकर रोष भी है कि निगम प्रशासन उन्हें दुकानों के बाहर से पसरा सामान हटाने तथा सीढिय़ां आदि हटाने के लिए समय नहीं दे रहा। निगम की जेसीबी आते ही अपना काम शुरू कर देती है। कल भी सूचना केंद्र चौराहे पर एक दुकानदारों के लोहे के बक्सों को तोड़ दिया गया। दुकानदारों का तर्क है कि ऐसे सामान को हटाने का समय दिया जाए तो वे स्वयं हटा ले। उधर, नगर निगम ने 16 फरवरी को 111 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 18200 का जुर्माना लगाया। 1.50 लाख के नगरीय विकास कर की वसूली की। गंदगी फैलाने वाले 83 व्यक्तियों पर 42,200 का जुर्माना लगाया। 80 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण हटाए। आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 28 फरवरी तक चलाया जा रहा है। अब तक 898 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल राशि 96,300 का जुर्माना वसूल किया जा चुका। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वालों से कुल 2.03 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका। अभियान के दौरान कुल राशि 63.85 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है। निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते नगर निगम कार्यालय से गोल प्याऊ चौराहा होते हुए सूचना केंद्र से भीमगंज थाने तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16