It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भीलवाड़ा में मौसम का यू-टर्न, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
By Lokjeewan Daily - 18-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार रात हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दरअसल, राजधानी जयपुर, अलवर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि दर्ज की गई। जयपुर के दादी का फाटक और खिरणी फाटक जैसे इलाकों में जमकर ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले एक-दो दिनों तक हल्की ठंड का असर बना रहेगा। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। विशेष रूप से गेहूं, चना और सरसों की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे