It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

होली पर यात्रियों के लिए उदयपुर सिटी-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन
By Lokjeewan Daily - 18-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 मार्च 26 से 31 मार्च 26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 13.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 4 मार्च 26 से 1 अप्रैल 26 तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार को 17.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाडी, गुडगांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जं., रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

अन्य सम्बंधित खबरे