
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षादान समारोह का शुभारंभ 19 फरवरी को सुबह 9 बजे श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से श्रीमद् भागवत महापुराण कलश यात्रा
से होगा। 26 फरवरी तक आयोजित महोत्सव ‘मिनी कुम्भ’ बनने जा रहा है। इसमें सैकड़ों संतो-महंतों, महामंडलेश्वर, शंकराचार्य के दर्शनों का लाभ मिलेगा। महोत्सव के दौरान चार मुख्यमंत्री, एक राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष के आने की संभावना है। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां की हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस महा आयोजन में शामिल होने की संभावना है। इन तीनों मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किए जाने के बाद सम्बन्धित मुख्यमंत्री कार्यालय ने विस्तार से रिपोर्ट भी मांगी है। शीघ्र ही उनके आगमन का अंतिम कार्यक्रम घोषित हो सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आगमन भी प्रस्तावित है।महोत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा वाचन सहित प्रतिदिन यज्ञ हवन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। सेवा कार्यों की विधिवत शुरुआत श्रद्धा और आस्था के साथ की गई। इस अवसर पर अग्नि प्रवेश सम्पन्न हुआ। भंडारा कोठार सेवा के कार्य का शुभारंभ किया गया। ये कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन सानिध्य एवं महंत हनुमानराम उदासीन, महंत जमनादास, संत अर्जुनदास, संत सरूपदास, संत हंसदास, संत मायाराम, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, संत ओम उदासी, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर की उपस्थिति में हुआ।
आठ दिवसीय महोत्सव में उदासीन काष्र्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री स्वामी गुरूशरणानंद महाराज रमणरेती महावन गोकुल मथुरा, परम त्यागी तपस्वी बाबा कल्याणदास महाराज अमरकंटक, गुरू गंगेश्वरधाम के अध्यक्ष महामंडेलश्वर स्वामी भास्कारानंद महाराज, श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सहित कई महान संत-महात्माओं का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।
भागवत कथा कल से, प्रतिदिन विभिन्न अनुष्ठान
सनातन मंगल महोत्सव के प्रथम दिन
19 फरवरी को श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ.श्यामसुन्दर पाराशर के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा। विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी पाठ होगा। सनातन मंगल महोत्सव के दौरान अनावरत अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन होगा।
रोजाना शाम 7 बजे रासलीलाल
प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला होगी। प्रतिदिन शाम 6 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों की पूर्णाहुति 25 फरवरी को होगी। 25 फरवरी को भव्य संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा का आयोजन होगा।
26 को दीक्षादान समारोह
दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम का मुख्य आयोजन 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से हरिशेवाधाम परिसर में बने विशाल पांडाल में होगा। इसमें तीन दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को विधिपूर्वक दीक्षा प्रदान की जाएगी।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16