It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राज्यपाल कल भीलवाड़ा में, सनातन मंगल महोत्सव में करेंगे शिरकत
By Lokjeewan Daily - 19-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े  20 फरवरी, शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा आएंगे। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में पुलिस-प्रशासन तैयारियां में जुटा है। राज्यपाल बागड़े आगरा से सुबह 8:20 बजे हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा के लिए रवाना होंगे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। राज्यपाल बागड़े यहां से सीधे कार से संगम यूनिवर्सिटी जाएंगे। वे वहां 11 से दोपहर 12:30 बजे तक संगम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान उनका लंच भी संगम फार्म हाउस पर होगा। राज्यपाल दोपहर 1:30 बजे हरिशेवा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 1:45 बजे हरिशेवा धाम में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे यहां दोपहर 2:10 बजे तक रहेंगे। यहां से राज्यपाल दोपहर 2:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। उनका दोपहर 2:30 बजे जोधपुर के लिए रवाना  होने का कार्यक्रम है। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

अन्य सम्बंधित खबरे