
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। होली के रंग छाने से पूर्व धर्मनगरी भीलवाड़ा आज से सनातन संस्कृति के रंगों में रंगने लगी है। शहर में भगवा रंग के स्वागत द्वार सनातनप्रेमियों के स्वागत को आतुर हैं। अवसर है हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह का। मंदिर महंत महामंडलेश्वर स्वामी हंसरामजी उदासीन के मार्गदर्शन में सनातन मंगल महोत्सव का आगाज भव्य श्रीमद् भागवत महापुराण कलश यात्रा से हुआ। हेड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर से आज सुबह 9:15 बजे मंगल कलशयात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में 1008 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। पुरुष भी शामिल थे। सभी में उत्साह था। बैंडबाजों पर बज रही स्वर लहरियां सनातन संस्कृति की खुशबू बिखेर रही थी। कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर हंसराम जी महाराज सहित संतों ने सिर पर भागवत जी की पोथी धारण की। शोभायात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरानंद जी महाराज, श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ.श्यामसुन्दर पाराशर, महंत प्रकाशमुनि, स्वामी वेदानंद, संत सेवादास, संत श्रवण मुनि, महंत आसन दास, संत नरेश मुनि, महंत स्वरुप दास उदासीन, महंत हनुमान राम उदासीन, संत हंसदास, संत मोहन दास, संत संतदास, स्वामी ईश्वर दास, स्वामी दर्शन दास, संत स्वरुप दास, संत गौतम दास, श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबू गिरी महाराज, हनुमान टेकरी के महन्त बनवारी शरण काठिया बाबा, हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदास महाराज, निम्बार्क आश्रम के महन्त मोहनशरण शास्त्री, लोकसभा सचेतक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, पुजारी मुरारी पांडे, संत मायाराम, संत गोविंद राम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, पंडित सत्यनारायण शर्मा आदि शामिल थे। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्व सवार धर्म ध्वज लिए हुए था। उसके पीछे दुपहिया वाहनों पर बेटियां भगवा ध्वज लिए हुए थी। जुलूस में कान्हा आन बसो वृन्दावन में उमर बीत गई गोकुल में जैसी मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहे बैण्ड के पीछे दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बेटियां सनातन मंगल महोत्सव और जयश्री राम लिखी धर्म ध्वजा फहराते हुए चल रही थी। इनके पीछे सिर पर कलश धारण किए तीन-तीन की कतार में हजारों मातृशक्ति वंदेमातरम, जयश्री राम, राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। मातृशक्ति ने चूंदड़ या विशेष साडियां पहन रखी थी। इनके पीछे वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के साथ भगवा वस्त्र पहने और हाथों में ध्वज पताकाएं लिए श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय के छात्र चल रहे थे। गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र चौराहा, आजाद चौक, प्रताप टॉकिज, वीर सावरकर चौक आदि मार्गों से होते हुए कलशयात्रा हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंची। दोपहर 1 बजे से श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। आज श्रीमद् भागवत महात्म्य मंगलाचरण कथा का वाचन किया गया।
विष्णु महायज्ञ सहित विभिन्न अनुष्ठान शुरू
महोत्सव में विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी पाठ शुरू हो गया। अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन भी हो रहा है। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में यज्ञ एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण हो रहा है।
रोज शाम काशी की तर्ज पर गंगा आरती व रासलीला
प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन होगा। महोत्सव में प्रतिदिन शाम 6 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती होगी। इन सभी कार्यक्रमों की पूर्णाहुति 25 फरवरी को होगी।
शोभायात्रा में दिखेगी सनातन एकता की झलक
दीक्षा दान समारोह की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को सुबह 8 बजे भव्य संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा अयोध्यानगर (शहीद चौक) से निकलेगी। इसमें दीक्षार्थी बंधुओं, संत महापुरूषों के साथ नगर प्रभात फेरी मण्डलियां शामिल होगी। हजारों श्रद्धालु शामिल होकर सनातन एकता प्रदर्शित करेंगे। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए हरि शेवा धाम पहुंच सम्पन्न होगी।
तीन ब्रह्मचारी की दीक्षा 26 को
सनातन मंगल महोत्सव के अंतिम दिन 26 फरवरी को सुबह 9 बजे दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम का मुख्य आयोजन होगा। इसमें तीन दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को दीक्षा दी जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं का समष्टि भण्डारा दोपहर 1 बजे से अग्रवाल उत्सव भवन परिसर में होगा।
जगद्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद जी सहित कई महामंडलेश्वर आएंगे
समारोह में ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ, उदासीन काष्र्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गुरुशरणानंद महाराज रमणरेती मथुरा, महामंडलेश्वर बाबा कल्याणदास महाराज अमरकंटक, गुरु गंगेश्वरधाम के अध्यक्ष महामंडेलश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सहित कईसंत-महंत, महामंडलेश्वर आएंगे।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16