It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नशे में छात्रा से अभद्रता करने वाले एमएलवी कॉलेज के प्रोफेसर यादव सस्पेंड
By Lokjeewan Daily - 20-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। एमएलवी गवर्नमेंट कॉलेज में परीक्षा देने आई छात्रा से नशे में अभद्रता करने वाले  प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यादव को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। यादव के खिलाफ विभागीय जांच भी करवाई जा रही है। कॉलेज आयुक्त डॉ.ओमप्रकाश बैरवा ने सस्पेंशन आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि भूगोल के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यादव ने नशे में छात्रा के साथ  गंभीर अभद्रता एवं दुव्र्यवहार किया है। यादव के खिलाफ विभागीय जांच लंबित रखते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सस्पेंशन की कार्रवाई की गई। सस्पेंशन के दौरान यादव का मुख्यालय कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय जयपुर रहेगा। गौरतलब है कि प्रो.यादव द्वारा छात्रा से दुव्र्यवहार के बाद से ही विभिन्न महिला संगठन उन्हें सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेता मधु शर्मा ने छात्रा से दुव्र्यवहार के आरोपी यादव के खिलाफ सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर मंत्री का आभार जताया।

अन्य सम्बंधित खबरे