It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भीलवाड़ा में साइबर अपराधियों ने युवक से की 1.08 लाख की ठगी
By Lokjeewan Daily - 21-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक बेहद शातिराना तरीके से एक व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। अनचाहे ओटीपी को बंद करने का झांसा देकर ठगों ने पीड़ित के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1,08,000 पार कर दिए। सालेरा निवासी जितेंद्र कुमार  सोनी  के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नंबर पर बार-बार आ रहे सुरक्षा ओटीपी (ह्रञ्जक्क) को ब्लॉक करना जरूरी है। ठग ने विश्वास दिलाया कि वह इन मैसेज को बंद कर देगा।  प्रक्रिया के दौरान ठग ने पीड़ित से कुछ गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।देखते ही देखते पीड़ित के बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र   के खातों से तीन किश्तों में पैसे कट गए। ठगों ने बहुत ही कम समय में तीन बार में पूरी राशि निकाली पहला ट्रांजेक्शन: 95,000 दूसरा ट्रांजेक्शन: 9,000 तीसरा ट्रांजेक्शन: 4,000  कुल मिलाकर 1.08 लाख रुपये पीड़ित के खातों से गायब हो गए। धोखाधड़ी का पता चलते ही जितेंद्र कुमार सोनी ने तत्काल सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से ठग के खाते में 8,111 की राशि को लीयन यानी होल्ड पर डाल दिया गया है। शेष 99,889 की रिकवरी के लिए पुलिस और बैंक जांच कर रहे हैं।  साइबर पुलिस ने अपील की है कि आमजन किसी भी अनजान कॉल पर अपना ओटीपी, पिन या पासवर्ड कभी साझा न करें। बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी ब्लॉक करने या केवाईसी अपडेट के लिए निजी जानकारी नहीं मांगता। ठगी होने के पहले 1-2 घंटों के भीतर 1930 पर कॉल करें या [संदिग्ध लिंक हटा दिया गया पर रिपोर्ट करें।

अन्य सम्बंधित खबरे