It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नन्ही ज्ञाना की कूची ने कागज पर उकेरी मुस्कुराती प्रकृति
By Lokjeewan Daily - 21-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आधुनिक दौर में जहां बच्चे मोबाइल और गैजेट्स की दुनिया में रमे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर 8 साल की नन्ही प्रतिभा ज्ञाना शर्मा ने अपनी तूलिका से कैनवास पर खुशियों के रंग बिखेर दिए हैं। दूसरी कक्षा की छात्रा ज्ञाना ने एक ऐसी पेंटिंग तैयार की है, जो न केवल उनकी मासूमियत को दर्शाती है बल्कि वन्यजीवों के प्रति उनके गहरे लगाव को भी बयां कर रही है। ज्ञाना द्वारा तैयार किए गए इस चित्र में एक स्माइलिंग जिराफ और गाजर थामे क्यूट रैबिट (खरगोश) का अनूठा संगम देखने को मिला है। चित्र की खास बात यह है कि इसमें प्रकृति के हर अवयव को बेहद सजीवता से उकेरा गया है। चहचहाते पक्षी, रंग-बिरंगी तितलियाँ और नीले बादलों के बीच मुस्कुराता हुआ सन (सूरज) पूरे दृश्य को जीवंत बना रहा है। महज 8 साल की उम्र में ज्ञाना का कलर्स सिलेक्शन (रंगों का चुनाव) काबिले तारीफ है। जिराफ की स्किन टोन से लेकर पेड़ की हरियाली तक, ज्ञाना ने हर बारीक चीज पर ध्यान दिया है। उनकी इस कलाकृति को देखकर क्षेत्र के कला प्रेमियों ने उनकी सराहना की है और इसे एक उभरती हुई प्रतिभा का संकेत बताया है। ज्ञाना शर्मा की यह पेंटिंग बताती है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो वे अपनी कल्पनाओं से दुनिया को और अधिक सुंदर बना सकते हैं।  

अन्य सम्बंधित खबरे