
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर देवदूत बनकर सामने आई है। उप जिला अस्पताल बिजौलिया से भीलवाड़ा रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस में सुरक्षित रूप से स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। ईएमटी की सूझबूझ से जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, बिजौलिया के आंत सतकुड़ीय निवासी सुमित्रा देवी पत्नी संजय कुमार को प्रसव पीड़ा के चलते भीलवाड़ा रेफर किया गया था। जब एम्बुलेंस माण्डलगढ़ से आगे सवाईपुर कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोका। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी विश्वजीत सिंह ने तत्काल मोर्चा संभाला और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाते हुए सुरक्षित प्रसव करवाया। सफल प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को प्राथमिक उपचार देते हुए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने संकट के समय तत्परता दिखाने के लिए 108 एम्बुलेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। इस सराहनीय कार्य में ईएमटी विश्वजीत सिंह के साथ पायलट विजेश खटीक का भी विशेष सहयोग रहा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में माँ और बेटा दोनों की स्थिति सामान्य है।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16