
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया। कोठारी ने कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। वे न केवल सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हैं, बल्कि सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ उसकी त्रुटियों पर आइना दिखाकर व्यवस्था को सुदृढ़ भी करते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण वर्ग की समस्याओं का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।
विधायक कोठारी ने अपनी मांगों में सबसे ऊपर पत्रकारों की शारीरिक और सामाजिक सुरक्षा को रखा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के लिए पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को अविलंब लागू किया जाए। प्रदेश के हर शहर में पत्रकार कॉलोनी विकसित करने का सुझाव दिया। समाचार पत्रों, विशेषकर जिला स्तरीय और लघु समाचार पत्रों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए विधायक ने विज्ञापन दरों में तत्काल वृद्धि की मांग की। उन्होंने विज्ञापन जारी करने की वर्तमान जटिल प्रक्रिया में सुधार का सुझाव दिया। विज्ञापन दरों की गणना केवल वर्ग सेंटीमीटर के आधार पर ही की जाए, ताकि लघु समाचार पत्रों को उचित राजस्व मिल सके। पत्रकारों के स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सुरक्षित बनाने हेतु विधायक कोठारी ने आरजेएचएस को पूर्णत आरजीएचएस के समान बनाने की वकालत की। उन्होंने अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए वर्तमान में निर्धारित 5000 रुपये की वार्षिक दवा सीमा में बढ़ोतरी की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पत्रकारों के लिए वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली मासिक राशि को भी बढ़ाने का पुरजोर समर्थन किया।डिजिटल पत्रकारिता के लिए स्पष्ट नीति और शिक्षा में सहयोग
भविष्य की पत्रकारिता का जिक्र करते हुए विधायक कोठारी ने कहा कि वर्तमान में एक बड़ा वर्ग डिजिटल मीडिया से जुड़ा है, लेकिन स्पष्ट नीति और नियमों के अभाव में ये पत्रकार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि डिजिटल पत्रकारिता के लिए भी अविलंब नियम और कानून बनाए जाएं। उन्होंने पत्रकारों के बच्चों के भविष्य को लेकर छात्रवृत्ति योजनाओं के सरलीकरण की बात कही।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16