It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

स्वच्छता के सभी पैमाने पर अच्छी रैंकिंग लाने के लिए करें काम: कमिश्नर
By Lokjeewan Daily - 21-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से करवाए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां तेज हो गई है। नगर निगम कमिश्नर हेमाराम चौधरी ने सभागार में अधिकारियों व स्वास्थ्य निरीक्षकों बैठक ली। लगातार नगर निगम स्वच्छता के पायदान पर राजस्थान में आगे आ रहा है। नगर निगम आयुक्त चौधरी ने स्वच्छता के सभी पैमाने पर अच्छी रैंकिंग लाने का अधिकारियों व  स्वास्थ्य निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया।
विभिन्न एजेंट पर चर्चा की जिसमें सीटी/पीटी/ यूरिनल्स का एसबीएम टूल किट अनुसार अपडेशन, सार्वजनिक दीवारों पर रंग रोगन एवं चित्रकारी, एसबीएम बजट घोषणा संबंधित कार्य, सीवरेज यूजर चार्ज, स्वच्छता ऐप शिकायतों का निस्तारण, सफाई कर्मियों को एप्रीन, ग्लव्स, मास्क, गम बूट उपलब्ध कराना,  जलाशयों एवं नालों की सफाई, पीट कम्पोस्टिंग, सीटी पीटी के निर्माण हेतु कार्यादेश,  शहर सौंदर्यकरण, वेस्ट टू वंडर पार्क चर्चा हुई। बैठक में अधिशाषी अभियंता  पवन नुवाल, पूजा गोयल, पुष्पेंद्र बैरागी, सहायक अभियंता महिपाल ढाका ,सुरेश गर्ग, एचओ शिव कुमार, सीएसआई संजय खोखर समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक, दिनेश मीणा, मनीष सांगेला, रामेश्वर गुर्जर मौजूद  थे।

अन्य सम्बंधित खबरे