
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भागवत में सभी शास्त्रों का सार समाहित है। गुरू कृपा के बिना हम कुछ नहीं बोल सकते। जगत में रहने के लिए लौकिक धर्म का पालन करना होगा। भगवान की शरण में जाने पर सारे पापों का नाश हो जाता है। भगवान की शरणागति से सभी धर्मो का पालन हो जाता है। संसार के सम्बन्ध त्यागने पड़े तो भी भगवत शरण में जाने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। ये विचार हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत श्रीमद भागवत महापुराण कथा वाचन के दूसरे दिन को व्यास पीठ से श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने व्यक्त किए। दूसरे दिन भीष्म स्तुति व परीक्षित जन्म प्रसंग का वाचन किया गया। कथा में डॉ. पाराशर ने जीवन में पाप पुण्य के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हम पुण्यों का तो बखान करते है लेकिन पाप छिपाकर करते है। दूसरों के शुभ कार्यो की चर्चा नहीं करते पर उनके पाप कार्य सुनने में रूचि लेते है। कथा के दूसरे दिवस के विश्राम पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के साथ देव स्थान विभाग अजमेर के असिस्टेंट कमिशनर गिरीश बच्चानी, महंत स्वरुप दास उदासीन, महंत स्वरुप दास उदासीन, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद सहित
सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों व श्रद्धालुओं ने आरती की। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी।
काशी की तर्ज पर गंगा आरती, रासलीला में उमड़ रहे श्रद्धालु
सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जारी है। सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी, अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन चल रहे। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में ये हो रहे हैं। श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला की जा रही। पहले दिन शाम 7 बजे से रासलीला में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। शाम 6 बजे काशी की तर्ज पर गंगा आरती की गई। सनातन मंगल महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भीलवाड़ा पहुंच रहे हैं।
मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन और . . .
2026-02-17 21:00:06
सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब . . .
2026-02-16 19:10:26
राज्य सरकार एवं भारत सरकार देश प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक . . .
2026-02-14 12:47:10
जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू, 13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का . . .
2026-02-14 12:49:45
कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की आगामी 3 माह में करें समीक्षा : वी. . . .
2026-02-13 14:40:18
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़ . . .
2026-02-13 14:33:16