
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ एवं शिशु इकाई के बाहर गुरुवार को एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां पालना गृह की घंटी बजते ही जब अस्पताल स्टाफ बाहर पहुंचा, तो पालने में एक लावारिस नवजात बच्ची मिली। समाज के डर के बीच कोई निर्दयी अपनी ममता को पालने में छोड़ गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे पालना गृह की घंटी बजी। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग कर्मियों ने तुरंत मौके पर जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी हुई एक नन्हीं बच्ची मिली। प्रारंभिक चिकित्सीय जांच में सामने आया है कि बच्ची का जन्म करीब 2 घंटे पहले ही हुआ था। बच्ची का वजन 1 किलो 625 ग्राम है, जो सामान्य से कम होने के कारण उसे तुरंत विशेष नवजात देखभाल इकाई में भर्ती किया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना भीमगंज थाना पुलिस और बाल कल्याण समिति को दी। बाल कल्याण समिति सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर बालिका के बेहतर इलाज के अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए। बालिका का नाम समिति ने यिशा रखा है। गौरतलब है कि अस्पताल परिसर में लगे इस पालने का उद्देश्य अनचाहे नवजात को असुरक्षित तरीके से फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थान पर छोडऩा है, ताकि उन्हें नया जीवन मिल सके। हालांकि, इस तरह एक मासूम को अपनों से बिछड़ते देख अस्पताल में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21