It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शॉर्ट सर्किट से गोदाम में भीषण आग, स्कूटी सहित लाखों का माल खाक
By Lokjeewan Daily - 26-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में बीती रात एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक दोपहिया वाहन (स्कूटी) और गोदाम में रखी करीब ढाई लाख रुपये की मोबाइल एक्सेसरीज जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीडि़त  को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर स्थित रामलाल जाट के मकान में नीरज कचोलिया किराये पर रहते हैं। उन्होंने मकान के एक हिस्से को गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रखा था। बताया जा रहा है कि बीती रात गोदाम में लगी पानी की मोटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। मोटर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें पूरे मकान में फैल गईं। पीडि़त नीरज कचोलिया ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी उनकी स्कूटी पूरी तरह जल गई। इसके साथ ही गोदाम में रखी करीब 2.50 लाख रुपये की मोबाइल एक्सेसरीज व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुंआ देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत के मारे बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। संकरी गली और आग की तीव्रता के कारण दमकलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर पूर्णत: काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे