
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । जिले के बीगोद थाना क्षेत्र के जोजवा गांव में शुक्रवार सुबह अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में जोजवा निवासी उदय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद बीगोद अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मृतक का शव बीगोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मौके पर पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में डिप्टी, तहसीलदार व थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। प्रशासन ग्रामीणों से समझाइश कर रहा है ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन लगातार जारी है और प्रशासन की अनदेखी के चलते इस तरह की जानलेवा घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा तापमान, हीटवेव . . .
2026-04-20 17:26:38
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध करना विपक्ष को बहुत भारी पड़े . . .
2026-04-20 17:15:31
राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ‘सार्थक . . .
2026-04-20 17:11:19
बीजेपी की पदयात्रा को पुलिस ने रोका . . .
2026-04-20 17:29:12
सदाचार व टीम भावना करें कार्य : आबकारी आयुक्त . . .
2026-04-20 17:23:42
RAJ-RERA : बकाया भुगतान न करना आवंटी को पड़ा भारी . . .
2026-04-20 17:20:22