
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के निकटवर्ती सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के प्रतिनिधि गोवर्धन नायक ने बताया कि सुवाणा निवासी रतनलाल (मृतक) पुत्र रामचंद्र नायक शनिवार सुबह अपने खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। खेत पर लगे एक पेड़ के पास से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। चारा काटते समय रतनलाल अनजाने में इन ऊंचे वोल्टेज के तारों के संपर्क में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि रतनलाल वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों को जब हादसे का पता चला, तो वे तुरंत रतनलाल को लेकर महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे। वहां ट्रॉमा वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए ढीले तारों को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21