
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के पुर थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रही एक नाबालिग लडक़ी का कार सवार बदमाशों द्वारा सरेराह अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। पीड़िता अपनी माँ के साथ खेत से लौट रही थी, तभी रास्ते में सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए सत्यनारायण विश्नोई, रामलाल विश्नोई, हीरालाल और गोविंद ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने नाबालिग के साथ छीना-झपटी की और उसे जबरन कार में डालकर ले गए। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता की माँ के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 74, 137(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 7 व 8 के तहत प्रकरण संख्या 0043/2026 दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कन्हैया लाल स्वयं जांच कर रहे हैं। पुलिस की टीमें नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57