
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। फाल्गुन मास की रंगत और चैत्र के आगमन के साथ मार्च 2026 का महीना धार्मिक उल्लास से सराबोर रहने वाला है। नगर व्यास राजेंद्र कुमार व्यास द्वारा जारी श्रीधर पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार रंगों का महापर्व होली और धुलंडी मार्च के शुरुआती दिनों में ही दस्तक दे रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, होलिका दहन का पर्व 2 मार्च 2026, सोमवार को फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी के दिन प्रदोष काल में संपन्न होगा। इसके ठीक अगले दिन 3 मार्च, मंगलवार को धुलंडी का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें रंगों की बौछार होगी। होली के इस उत्सव के साथ ही मार्च महीने में व्रत-त्योहारों की लंबी झड़ी लगेगी। पंचांग के विवरण के मुताबिक, 8 मार्च को श्री रंगपंचमी और 10 मार्च को श्री राधा पोरा का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, मारवाड़-मेवाड़ की लोक संस्कृति का प्रमुख त्योहार शीतला अष्टमी (बासोड़ा) 11 मार्च, बुधवार को होगा, जिसमें माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात 13 मार्च को श्री दशामाता व्रत और 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का उपवास रखा जाएगा। व्यास ने बताया कि 17 मार्च को श्री रंगतेरस का पर्व होगा, जबकि 18 मार्च को पितृकार्य अमावस्या मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 19 मार्च, गुरुवार का दिन विशेष रहेगा, क्योंकि इस दिन देवकार्य अमावस्या और फूलडोल उत्सव के साथ ही चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना भी होगी। नवरात्रि स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजे के उपरांत रहेगा। मार्च महीने के बड़े पर्वों का समापन 26 मार्च को होगा, जब श्री दुर्गाष्टमी और रामनवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ एक ही दिन मनाया जाएगा।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21