It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बावड़ी में पैर फिसलने से किशोर की डूबने से मौत
By Lokjeewan Daily - 27-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के कोटड़ी कस्बे में जहाजपुर रोड स्थित ईदगाह परिसर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ बावड़ी में पैर फिसलने के कारण एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों की तत्परता से एक अन्य को सुरक्षित बचा लिया ग
या। नेहरू नगर निवासी करीब सात-आठ किशोर ईदगाह परिसर में सफाई करने गए थे। सफाई कार्य पूरा होने के बाद जब वे हाथ-पैर धो रहे थे, तभी अचानक दो किशोरों का पैर फिसल गया और वे गहरी बावड़ी में जा गिरे। साथियों के चिल्लाने पर पास के दुकानदार और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। एक किशोर को तो तुरंत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा किशोर गहराई में समा गया। कोटड़ी पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोहे की बल्लियों और रस्सियों के सहारे वसीम अकरम उर्फ जोनी (पुत्र फिरोज) को बाहर निकाला। वसीम को अचेत अवस्था में तत्काल कोटड़ी चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे नेहरू नगर क्षेत्र में शोक की लहर है।

अन्य सम्बंधित खबरे