
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा/सवाईपुर लोकजीवन। जिले के कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के बड़ला गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। यहां एक पिता ने अपने ही 13 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं जहरीला पदार्थ (सेल्फोस) का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसर गया है और हर आंख नम हो गई। पुलिस के अनुसार राधेश्याम वैष्णव ने पहले अपने पुत्र वंश की घास काटने वाली दांतली से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी तब सामने आई जब शुक्रवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो वे दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। कमरे में चारपाई पर मासूम वंश का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। पास ही राधेश्याम अचेत अवस्था में मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और पूरे गांव में हडक़ंप मच गया।
तनाव और आर्थिक विवादों से परेशान था पिता
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राधेश्याम मानसिक तनाव और आर्थिक विवादों से परेशान था। घटना से कुछ दिन पहले उसने एक वीडियो बनाकर गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था। इस वीडियो में उसने कुछ लोगों पर पैसे के लेनदेन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और अपने ससुराल पक्ष पर भी मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया था। वीडियो में उसने यह भी कहा था कि वह अगले दो-तीन दिनों में बेटे के साथ आत्महत्या कर लेगा। उस समय ग्रामीणों ने इसे गुस्से और भावुकता में कही गई बात समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन यह चेतावनी सच साबित हो गई।
सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी
सूचना मिलने पर मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई, बड़लियास थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मोबाइल फोन, वीडियो क्लिप और अन्य दस्तावेज जब्त कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
बड़ला गांव में शोक की लहर
इस दर्दनाक घटना से बड़ला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही घर से पिता और पुत्र की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक तनाव और पारिवारिक कलह के चलते यह भयावह कदम उठाया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आत्महत्या व हत्या के कारणों को स्पष्ट किया जाएगा।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57