
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज़ । नर सेवा ही नारायण सेवा है और जब एक दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंग या उपकरण मिलता है, तो वह केवल उसे सहारा नहीं, बल्कि स्वावलंबन और सम्मान से जीने का अधिकार मिलता है। यह बात पूज्यपाद ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि परमहंस श्री स्वामी वामदेव जी महाराज के शताब्दी आनंद महोत्सव के पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन में सेवा की अनूठी सरिता के दौरान वक्ताओं ने कही। तीन दिवसीय निशुल्क विशाल कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर के प्रथम दिन 250 से अधिक दिव्यांगों के जीवन में नई रोशनी आई। शिविर के पहले दिन उत्साहजनक माहौल रहा। सेवा के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान में प्रथम दिन ही 58 ट्राईसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 50 बैशाखी और 50 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही दिव्यांगों की शारीरिक आवश्यकतानुसार 10 कैलीपर, 17 कृत्रिम पैर, 7 कृत्रिम हाथ, 15 स्टिक, 4 ब्लाइंड स्टिक और 10 वॉकर प्रदान कर उन्हें संबल दिया गया। यह पुनीत कार्य श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर), भारत विकास परिषद (राजस्थान मध्य प्रांत) एवं स्वामी श्री वामदेव अखण्ड ज्योति सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में सेवा के लिए प्रांतीय और क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। शिविर में क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख गोविंद सोडानी, प्रांतीय सेवा संयोजक सर्वेश विजय, प्रांतीय संयोजक (संपर्क) रजनीकांत आचार्य, प्रांतीय प्रचार-प्रसार प्रमुख दिनेश वैष्णव, ब्यावर मुख्य शाखा कोषाध्यक्ष अशोक मेवाड़ा और प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़, गोपी किशन पाटोदिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी समर्पित सेवाएं दीं।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21