
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। त्योहारों की मिठास में जहर घोलने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इस अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव के नेतृत्व में टीम सबसे पहले चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित मेसर्स श्रीराम डेयरी पहुंची। इसके बाद भदाली खे?ा चौराहा स्थित मेसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार और सुभाष नगर स्थित मेसर्स लवकुश मिष्ठान भंडार पर मावे के स्टॉक की जांच की गई। टीम ने संदिग्ध मावे के नमूने लेकर प्रयोगशाला भिजवाए हैं। सीएमएचओ संजीव कुमार शर्मा ने चेतावनी दी है कि रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत हेल्प लाइन नंबर 01482-232643 पर दें।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21