It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमजीएच के पालने में मिली वेदिका की हालत स्थिर
By Lokjeewan Daily - 05-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु इकाई में मंगलवार रात  पालना गृह में मिली बालिका वेदिका की हालत स्थिर है। चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ बालिका का इलाज कर उसे जल्द स्वस्थ करने में जुटे है। नवजात का उपचार कर रहे डॉ. कुलदीप सिंह राजपूत ने बताया कि बच्ची का वजन 2600 ग्राम है, लेकिन उसके फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हैं। सांस लेते समय फेफड़े पूरी तरह फैल नहीं पा रहे, जिसके लिए दवाइयां दी गई हैं। एक्स-रे सहित सभी जरूरी जांचें कराई गई हैं। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और जल्द रिकवरी होगी।   

अन्य सम्बंधित खबरे