
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी अस्पताल के नाक, कान व गला रोग विभाग की ओर से जिले में विशेष श्रवण जांच अभियान संचालित किया गया। 14 दिन तक चले इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में श्रवण संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराना रहा। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ के निर्देशानुसार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. लीना जैन की अनुशंसा पर गठित विशेषज्ञ टीम ने जिले के एक दर्जन सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पहुंचकर 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं के कानों की प्राथमिक जांच की। इस वर्ष की थीम समुदाय से कक्षा तक: हर बच्चे को मिले बेहतर श्रवण देखभाल को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुनने की क्षमता, कान की स्वच्छता तथा संक्रमण से बचाव पर विशेष ध्यान दिया गया। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों में गंभीर श्रवण समस्या या संक्रमण के लक्षण पाए गए, उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को तेज ध्वनि से बचाव, इयरफोन के सीमित उपयोग तथा कान की नियमित स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। अभियान के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमगंज,सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाए गए। इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. लीना जैन के साथ डॉ. जयराज वैष्णव, डॉ. राजेन्द्र लाखावात, डॉ. चारु प्रभाकर और डॉ. अदिति पारीक, जीएनटीसी के लोकेश शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। रेजिडेंट डॉक्टर अनिल मिश्रा, भगवान सिंह, अर्पित पाटनी, निशु शर्मा, हितेश मीणा एवं मल्लिका सेठी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15