
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन।श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित श्री रामधाम विरक्ताश्रम में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है, जहाँ आगामी 19 मार्च (चैत्र शुक्ल एकम, गुरुवार) से 71वें अष्टोत्तरशत श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ का शंखनाद होगा। 70 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी सैकड़ों भक्त सामूहिक रूप से मानस की चौपाइयों का गायन करेंगे। आयोजन को लेकर ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल, सत्यनारायण इनाणी, कृष्ण गोपाल कचोलिया, सुभाष बिड़ला व ललित हेडा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रख्यात कथा वाचक पंडित घनश्याम उपाध्याय (माण्डल वाले) से भेंट कर उन्हें व्यास पीठ पर आसीन होने हेतु केसरिया निमंत्रण पत्र सौंपा, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 19 से 26 मार्च 2026 तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन प्रात: 7.15 बजे से 10 बजे तक विद्वान पंडितों के समूह द्वारा आचार्य रामू जी शर्मा के सानिध्य में यज्ञ संपन्न किया जाएगा। 26 मार्च (गुरुवार) को ध्याह्न 12.15 बजे श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) धूमधाम से मनाया जाएगा और इसी दिन सायं 6 बजे भगवान को छप्पन भोग का भव्य अर्पण होगा। पूरे अनुष्ठान की पूर्णाहुति 27 मार्च को प्रात: 10 बजे यज्ञशाला में मंत्रोच्चार के साथ दी जाने वाली आहुतियों के साथ होगी। ट्रस्ट ने पाठ में बैठने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए ललित हेडा, कृष्ण गोपाल कचोलिया, केदार देवी लाठी व शान्ति लाल पोरवाल के माध्यम से नाम लिखवाए जा सकते हैं। मंडल ने धर्मप्रेमी जनता से इस महती आयोजन का हिस्सा बनकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15