It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भारत विकास परिषद के सहयोग से 549 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण
By Lokjeewan Daily - 05-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। दिव्यांगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है - इसी संकल्प के साथ भीलवाड़ा के प्रमुख संगठनों और कार्यकर्ताओं ने श्रीधाम वृंदावन में आयोजित विशाल नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। स्वामी अनंत देव महाराज एवं उनके सहयोगी डॉ. उमेश चंद्र शुक्ला सहित संत जगदीशपुरी, ज्ञानेन्द्रनंद सहित अनेक संतो वृंदावन के वृद्धआश्रम में जाकर वृद्ध जनों को उपकरण वितरित किए। पूज्यपाद ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि परमहंस श्री स्वामी वामदेव जी महाराज के शताब्दी आनंद महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर में भीलवाड़ा सहित राजस्थान मध्य प्रांत के पदाधिकारियों ने अपनी समर्पित सेवाओं से मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 549 उपकरणों का वितरण कर दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाया गया। क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडाणी, प्रांतीय सेवा संयोजक सर्वेश विजय, प्रांतीय संयोजक (संपर्क) रजनीकांत आचार्य, प्रांतीय प्रचार-प्रसार प्रमुख दिनेश वैष्णव, ब्यावर मुख्य शाखा कोषाध्यक्ष अशोक मेवाड़ा और प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़, गोपी किशन पाटोदिया सहित भीलवाड़ा के अनेक कार्यकर्ताओं ने वृंदावन पहुँचकर अपनी सेवाएं दीं। 

अन्य सम्बंधित खबरे