It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सांवरिया के दरबार में भजनों की गूंज के बीच ठाकुर जी ने खेली होली
By Lokjeewan Daily - 05-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस बार होली हर्षोल्लास के साथ मनाई।  ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित फाग उत्सव के दौरान माताओं और बहनों ने भक्ति भाव के साथ गुंजन संगीत मंडली सत्तू एंड पार्टी रायला की ओर से पेश भजन-कीर्तन का आनंद लिया।  मंदिर ट्रस्ट द्वारा जोधपुर के गोवत्स संत श्री राधा कृष्ण महाराज के सानिध्य में होने वाले भागवत समरसता महोत्सव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए गाडरमाला, दरीबा, कोटड़ी और कारोई में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जहाँ विभिन्न रस्में पूरी की जाएंगी। इन कार्यक्रमों की शुरुआत के लिए 7 तारीख को शामियाना और टेंट लगाने का कार्य शुरू होगा, जबकि 9 तारीख को टेंट की स्थापना हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन किया जाएगा।  

अन्य सम्बंधित खबरे