It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पेंच के बालाजी मंदिर में महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव
By Lokjeewan Daily - 05-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। पेंच के बालाजी मंदिर परिसर में बालाजी महिला मंडल द्वारा फागोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और भक्ति रस में सराबोर होकर उत्सव मनाया। मंडल की सदस्य सुमन गगरानी, गुनमाला अग्रवाल, मोना अग्रवाल एवं ममता दाधीच ने सभी बहनों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा उन्हें फूलों की माला पहनाकर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिमा त्रिवेदी, संतोष ओझा, मंजू व्यास, पुष्पा गंगड़, दीक्षा खंडेलवाल एवं उभरते बाल कलाकार तन्मय ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वंदना चौधरी, निर्मला शर्मा एवं सीमा खंडेलवाल ने बताया कि मंडल की सभी सदस्यों ने भजनों पर नृत्य किया तथा फूलों व रंग-बिरंगी गुलाल से होली खेली। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता श्री पुरुषोत्तम उनियाल अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। उनके द्वारा यमुनोत्री का दुपट्टा, यमुना जल एवं श्री हनुमान जी महाराज को अर्पित दीप प्रज्वलन कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और फागोत्सव की रंगीन छटा से सराबोर नजर आया।

अन्य सम्बंधित खबरे