It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रामकृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ में दी आहुतियां,
By Lokjeewan Daily - 05-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। कोदूकोटा में श्री रामकृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में दिव्य राम रथ अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। सनातन संस्कृति की जागृति एवं देशभर में यज्ञ परंपरा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दिव्य राम रथ देश भ्रमण पर निकला हुआ है। इसी क्रम में श्री दिव्य राम रथ धूमड़ास गांव स्थित बंसी के देवनारायण मंदिर पहुंचा, जहां 3 मार्च से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के तीसरे दिन 19 यजमानों ने विधिवत बैठकर हवन में आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञ का संचालन बानोड़ा बालाजी के पंडित श्री कैलाश तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत आसपास के गांवों के चारभुजा नाथ को यज्ञ में पधारने हेतु आमंत्रित किया जाता है तथा पूर्णाहुति के दिन यज्ञ लक्ष्मी का चारभुजा नाथ के साथ विवाह संपन्न कराया जाता है, जो इस आयोजन की विशेष परंपरा है। महायज्ञ में देवी-देवताओं की आकर्षक इलेक्ट्रिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्रि में प्रदेश के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या सुनने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण से सराबोर हो रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे